यह पूर्व स्पिनर बना टीम इंडिया का नए चीफ सिलेक्टर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान
अजीत अगरकर की जगह संभालेंगे ज़िम्मेदारी
चंडीगढ 19 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा ऐलान किया। पूर्व स्पिनर Pragyan Ojha टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बन गए हैं। वह अजीत अगरकर की जगह यह ज़िम्मेदारी संभालेंगे।
अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो गया था। BCCI ने रमेश पवार को पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी में शामिल किया है। ओझा सीनियरिटी (टेस्ट मैचों की संख्या) के आधार पर कमिटी के चेयरमैन बने हैं। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 ODI और दो T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह जून 2008 से नवंबर 2013 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव थे। पुरुषों की टीम के लिए नई सिलेक्शन कमिटी में अब प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन), शिव सुंदर दास, आर.पी. सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार शामिल हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























