
Haryana and Punjab मे बदला मौसम का मिजाज
दिन मे गर्मी व सुबह व रातें हुई ठंडी
चंडीगढ 19 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) Punjab and Haryana में मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। आने वाले दिनों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञानियों ने रात के तापमान में हल्की गिरवट होने के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना व्यक्त की है।
इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।























