चंडीगढ 19 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खाग इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। शुपलिन वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक प्राकृतिक गुफा में बनाए आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया। यहां राशन, कंबल, बर्तन और अन्य जरूरी सामान बरामद हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, इस ठिकाने का इस्तेमाल आतंकियों के छिपने और लंबे समय तक रहने के लिए किया जा सकता था
जांच में वहां आतंकियों के लिए बनाए गए गुप्त ठिकाने के संकेत मिले। ठिकाने को नष्ट करने के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के पूरे वन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और यह सुनिश्चित करने के लिए सघन तलाशी जारी रखी है कि इलाके में कोई अन्य गुप्त ठिकाना न मौजूद हो।गुफा से रहने और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। इसमें एक गैस चूल्हा, एक कालीन, तीन कंबल, दो पतीले, दो थालियां, पांच लीटर का एक वाटर जग और एक बीपीपी शामिल है। सामान में चावल, प्याज, मैगी, चॉकलेट, दूध, तेल, गुड़ आदि के अलावा प्रोटीन पाउडर के दो डिब्बे भी मि हैं। तंबाकू के दो पैकेट और बैटरी सेल का एक पैकेट भी बरामद किया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/