नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है मां कालरात्रि की पूजा
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (विश्ववार्ता): नवरात्रि के सातवें दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां का स्वरूप बेहद भयंकर और भयानक है, लेकिन वे अपने भक्तों पर हमेशा कृपा करती हैं। इसीलिए उन्हें ‘शुभंकारी’ भी कहा जाता है।
इस पावन अवसर पर मां कालरात्रि की खास पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां के आशीर्वाद से जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और अच्छाई का संचार होता है। मां दुर्गा के इस दिव्य स्वरूप से प्रार्थना की जाती है कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में शांति और समृद्धि बनी रहे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















