
घर में परिवार के 5 लोगों की एक बिस्तर पर मिली लाशें, पूरे इलाके मे मचा हाहाकार
पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ 17 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की लाश घर में मिली है। इनमें पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं। पांचों लाशें घर में बिस्तर पर मिलीं। शनिवार सुबह काफी देर तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार ने आखिरी बार चाय और मैगी खाई थी
पुलिस के अनुसार, महेश (37), पत्नी ललिता (35), बेटी मिष्टी (सात) और बेटे लड्डू (11) तथा साक्षत (तीन) शनिवार सुबह नगला श्री पदम गांव में मृत पाए गए।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खाद्य विषाक्तता का लग रहा है। स्थानीय लोगों और महेश की मां के अनुसार, परिवार ने पिछली रात नूडल्स खाए थे। घटना के बाद फॉरेंसिक अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। uttar pradesh greater noida rabupura family suicide case police investigation
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























