Breking News: थोड़ी देर में मजिस्ट्रेट के सामने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की पेशी
चंडीगढ 17 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि सीजेपी के संयोजक अभिजीत दिपके को आज स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने पेश किया जाएगा। इसके चलते मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीजेपी के कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ”अभिजीत दिपके को दोपहर करीब 12 बजे मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) के समक्ष पेश किया जाएगा।”Delhi police dipke sem court
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के अन्य इलाकों में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में कई एफआईआर दर्ज कीं। पुलिस ने बताया कि बार-बार घोषणाएं करने के बावजूद कनॉट प्लेस के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























