Punjab Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम ड्राइ रहने का अनुमान
हरियाणा में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक,
5 जिलों में छाई धुंध, दिन का पारा 5 डिग्री तक लुढ़का, सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन
चंडीगढ 17 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता)पंजाब और चंडीगढ़ में आज (17 अक्टूबर) से मौसम ड्राइ रहने का अनुमान है। यानी बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 22 अक्टूबर तक पंजाब में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। दिन में हल्की गर्मी बनी रह सकती है, जबकि सुबह और र
प्रदेश में लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह सीजन के पहले कोहरे ने दस्तक दी. हिसार, भिवानी, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में धुंध छाई रही. दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के सोनीपत और पानीपत में भी सुबह हल्की धुंध दिखाई दी. मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है.
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई. बारिश और बादलों के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री तक नीचे आया है. तापमान में गिरावट के कारण लोगों को दिन के समय भी पहले के मुकाबले कम गर्मी महसूस हुई.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























