CJP Tiranga March: Delhi में आज इन रास्तों से बचकर निकलें
प्रदर्शन के चलते इन रास्तों पर रहेगा असर
चंडीगढ 16 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) आज दिल्ली के कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च के कारण दोपहर 3 बजे से कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। delhi traffic Alert avoid these routes कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होने वाले इस कार्यक्रम के मद्देनजर दोपहर 3 बजे से राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में अगर आप कल दिल्ली में घर से निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि संसद मार्ग से लेकर बाराखंबा रोड और अशोक रोड तक कई अहम रास्तों पर सफर मुश्किल हो सकता है। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दिल्ली पुलिस ने लोगों को पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है…
कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है… यह मार्च शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित है… ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है… ऐसे में इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है… पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर लें और जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें…
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, बसंत लेन और चेम्सफोर्ड रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है… इसके अलावा मिंटो रोड, बाराखंबा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, रफी मार्ग और तिलक मार्ग पर भी आवाजाही में दिक्कत आने की आशंका है… रेल भवन, सी-हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस और गोल डाकखाना के आसपास भी ट्रैफिक की स्थिति पर असर पड़ सकता है…
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























