Entertainment News:: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की तारीख बदली
चंडीगढ 11 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) Entertainment News: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट की तारीख बदल दी गई है। पहले यह शो 1 नवंबर को होना था, लेकिन अब यह 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू (JNN) स्टेडियम में होगा। दिलजीत ने खुद अपने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया के ज़रिए यह जानकारी शेयर की है।
दिलजीत का ‘ऑरा इंडिया टूर’ 5 दिसंबर तक चलेगा। इस टूर को लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है। हालांकि, 1 नवंबर को दिल्ली में शो करने की तारीख को लेकर एतराज़ जताया गया था। date changed for diljit dosanjhs delhi concert
तारीख बदलने के पीछे मुख्य वजह 1984 के सिख विरोधी हत्याकांड से जुड़ी ऐतिहासिक सेंसिटिविटी बताई जा रही है। पंजाबी प्रमोशन काउंसिल के प्रेसिडेंट जसवंत सिंह ने दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम को लेटर लिखकर कॉन्सर्ट की तारीख बदलने की रिक्वेस्ट की थी। काउंसिल की अपील के बाद दिल्ली कॉन्सर्ट की तारीख बदली गई है। अब यह प्रोग्राम नई तारीख के अनुसार 30 अक्टूबर को होगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























