आज 5 विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे होगे घोषित
चंडीगढ 09 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) देश के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान 6 अक्तूबर को कराए गए थे। आज सभी छह सीटों पर एक साथ मतगणना होगी। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी की छोड़ी सीट पर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट पर डीएमके, सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है। इन विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती होगी। चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























