Asian Games के पुरुष क्रिकेट फाइनल में आज भारत और पाकिस्तान होंगे आमने-सामने
किसे मिलेगा मौका, कौन बैठेगा बाहर ? संभावित प्लेइंग-11
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर (विश्ववार्ता): एशियन गेम्स का मेन्स क्रिकेट फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले सभी छह T20 मैच भारत ने जीते हैं। पाकिस्तान ने पिछली बार 2022 एशिया कप में भारत को हराया था। भारत और पाकिस्तान ने अब तक 17 T20 मैच खेले हैं। भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने तीन जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है। India and Pakistan today
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान (कप्तान), माज़ सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफ़ात मिन्हास, अहमद दानियाल, मुहम्मद वसीम, सुफ़यान मुकीम, अबरार अहमद।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























