Chandigarh में Punjab BJP Office ग्रेनेड केस NIA को भेजा गया
चंडीगढ, 25 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) सेक्टर-37 में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर 1 अप्रैल को हुए ग्रेनेड ब्लास्ट केस की जांच अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद NIA ने केस में नई FIR दर्ज करके जांच अपने हाथ में ले ली है। आपको बता दें कि इस केस में पुलिस ने पहले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और 13 जुलाई 2026 को चार्जशीट फाइल की थी। Investigation into Chandigarh Punjab BJP Office Grenade Incident Handed Over to NIA
अब जेल में बंद आरोपियों को NIA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। NIA ने केस से जुड़े रिकॉर्ड हासिल करने के लिए चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट ने केस से जुड़े ज्यूडिशियल रिकॉर्ड, चार्जशीट और जांच से जुड़े डॉक्यूमेंट्स NIA की स्पेशल कोर्ट को भेजने का आदेश दिया है।
पुलिस जांच के मुताबिक, ग्रेनेड अटैक केस में विदेश में बैठे हैंडलर्स से कनेक्शन था। जांच में पुर्तगाल और जर्मनी से जुड़े हैंडलर्स के नाम भी सामने आए थे। 1 अप्रैल को हुए ब्लास्ट में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने बाद में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और केस को जोड़ा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























