Womens Asia Cup Final : इंडिया ने खिताबी मुकाबला जीता; टीम इंडिया 8वीं बार एशिया कप चैंपियन बनी
फाइनल में श्रीलंका को हराया
भारत के लिए शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने बनाईं हाफ सेंचुरी
🇮🇳 श्रीचरणी ने 4 और दीप्ति शर्मा ने लिए 3 विकेट
चंडीगढ, 14 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) : विमेंस एशिया कप का फाइनल आज इंडिया और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें इंडिया ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंडिया ने आठवीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। यहां खेले गए फाइनल मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया।
पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने श्रीलंका को 184 रन का टारगेट दिया। टीम इंडिया ने तय 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। इंडिया के लिए शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने हाफ सेंचुरी बनाईं। भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना 59 रन बनाकर रन आउट हो गईं।
इससे पहले, शेफाली वर्मा 68 रन बनाकर आउट हुईं; उन्होंने सिर्फ़ 24 गेंदों में महिला एशिया कप का सबसे तेज़ अर्धशतक बनाया। बॉलिंग में श्री चरणी ने 4 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए।
इसके बाद, 184 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई।
गौरतलब है कि दोनों टीमें पिछले एशिया कप फ़ाइनल में भी आमने-सामने हुई थीं, जहाँ श्रीलंका ने भारत को हराकर ख़िताब जीता था।





















