Behbal Kalan Firing Case मामले में सुखबीर बादल आज SIT के सामने नही हुए पेश
चंडीगढ, 11 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता)शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल आज बहबल कलां फायरिंग केस के सिलसिले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के सामने पेश नही हुए। उन्हें सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में SIT हेडक्वार्टर बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।
उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी के बारे में SIT को मेल के ज़रिए लिखकर जवाब भेजा है। सुखबीर सिंह बादल के आज SIT के सामने पेश न होने की वजह उनका मेडिकल चेक-अप, रैलियां और पारिवारिक कार्यक्रम बताए गए हैं। उन्होंने अपने लिखकर जवाब में साफ़ किया है कि 30 तारीख के बाद जब भी SIT उन्हें बुलाएगी, वे इन्वेस्टिगेशन टीम के सामने ज़रूर पेश होंगे।
लेकिन यहां आपको बता दें कि उनके वकील और सीनियर नेता, एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर और बंटी रोमाना सुबह 10:45 बजे सेक्टर 32 में पुलिस इंस्टिट्यूट पहुंच गए थे। Behbal Kalan Firing Case
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























