
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज से 13 सितंबर तक रहेंगी ट्रेन सर्विस प्रभावित
चंडीगढ, 11 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) दिल्ली में होने वाले BRICS समिट की वजह से आज से 13 सितंबर तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ऑपरेशन प्रभावित रहेगा, जिससे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेनों का स्टेटस और शेड्यूल चेक कर लें।
रेलवे के मुताबिक, कैंसिल की गई ट्रेनों के अलावा, इस दौरान कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट या डायवर्ट किया गया है। नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस समेत कुल आठ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। Train services at New Delhi Railway Station to be affected from September 11 to 13
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ज़्यादा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें या NTES (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) चेक करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और किसी भी संभावित बदलाव को चेक कर लें।
ये रुकावटें वीकेंड तक जारी रहेंगी, जिससे 11 सितंबर (शुक्रवार) से 13 सितंबर (रविवार) तक चलने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। गौरतलब है कि 18वां BRICS समिट 12 और 13 सितंबर, 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। इस साल BRICS की अध्यक्षता भारत के पास है। और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























