
Chandigarh Railway Station पर कल से 36 दिन का ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित
– कई ट्रेनें चलेंगी अंबाला और मोहाली से
– 20 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले गए
दिल्ली, 9 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के रीकंस्ट्रक्शन के कारण आने वाले दिनों में रेल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने कंस्ट्रक्शन के काम के लिए 36 दिन के ब्लॉक को मंजूरी दे दी है। यह काम तीन फेज में पूरा किया जाएगा। इस दौरान स्टेशन के पिलर्स को मजबूत करने के साथ-साथ फुट ओवरब्रिज पर छत लगाने का काम किया जाएगा। कंस्ट्रक्शन के काम को देखते हुए चंडीगढ़ और कालका से चलने वाली 12 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। इसके अलावा कई ट्रेनें चंडीगढ़ की जगह अंबाला और साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) से चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनें चंडीगढ़-अंबाला के बीच पार्शियली कैंसिल और शॉर्ट टर्मिनेट भी की जाएंगी। 36-day block at Chandigarh Railway Station from tomorrow, many trains affected
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन एजेंसी को एक महीने के अंदर दूसरी बार अंबाला डिवीजन से ब्लॉक की मंजूरी मिली है। इस बार 36 दिन के ब्लॉक को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिनमें से हर हिस्सा 12 दिन का होगा। इस दौरान अलग-अलग फेज़ में कंस्ट्रक्शन का काम होगा, जिससे ट्रेनों की आवाजाही और प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर असर पड़ेगा।
पहला फेज़: 10 सितंबर से 21 सितंबर
दूसरा फेज़: 22 सितंबर से 3 अक्टूबर
तीसरा फेज़: 4 से 15 अक्टूबर
ब्लॉक के दौरान, रेलवे ने अंबाला से 6 और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) रेलवे स्टेशन से 8 ट्रेनें चलाने का फ़ैसला किया है। इस वजह से चंडीगढ़ से आने-जाने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए मोहाली या अंबाला जाना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का डिपार्चर स्टेशन और टाइमिंग कन्फ़र्म कर लें।
कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की सफ़ाई और धुलाई के लिए प्लेटफॉर्म भी बदले गए हैं। 10 से 21 सितंबर तक करीब 20 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले रहेंगे। रेलवे के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 से चलने वाली कुछ ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म से डायवर्ट किया जाएगा। इसलिए, यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद प्लेटफॉर्म की जानकारी दोबारा चेक करनी होगी।
सितंबर और अक्टूबर के बीच चंडीगढ़ से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को स्टेशन के लिए ज़्यादा समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। जिन यात्रियों की ट्रेनें मोहाली या अंबाला से चलेंगी, उन्हें भी इन स्टेशनों तक पहुँचने के लिए ज़्यादा समय देना होगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























