तेलंगाना असेंबली में ऑफिसर को हार्ट अटैक, मंत्री ने दिया CPR
– हॉस्पिटल ले जाते समय ऑफिसर की मौत
चंडीगढ़, 8 सितंबर (विश्ववार्ता) – हैदराबाद में तेलंगाना असेंबली में मंगलवार को एक ऑफिसर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद असेंबली में हंगामा हो गया। एनिमल हस्बैंड्री मिनिस्टर वक्ति श्रीहरि ने तुरंत उन्हें CPR दिया और मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया।
जिसके बाद ऑफिसर को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक ऑफिसर की पहचान राजू के रूप में हुई है। वह प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन मित्तल के पर्सनल असिस्टेंट (PA) के तौर पर काम करते थे।
हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक, राजू को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। जब तक वह मेडिकल सेंटर पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























