National: दिल्ली PG हादसा: अब सभी बिल्डिंग्स का होगा इंस्पेक्शन
MCD ने मांगी 3 दिन में रिपोर्ट
चंडीगढ़, 8 सितंबर (वर्ल्ड न्यूज़): दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में बिल्डिंग्स का इंस्पेक्शन करने के आदेश जारी किए हैं। MCD ने सभी ज़ोन के बिल्डिंग डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर्स को अपने-अपने एरिया की बिल्डिंग्स का इंस्पेक्शन करके 10 सितंबर तक रिपोर्ट देने को कहा है।
यह आदेश रविवार को सत्य निकेतन में एक बिल्डिंग गिरने के बाद जारी किया गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। MCD द्वारा जांच के दौरान इकट्ठा की गई जानकारी को 10 दिनों के अंदर दिल्ली हाई कोर्ट में फाइल किए जाने वाले एफिडेविट में शामिल किया जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
MCD के डेटा के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में दिल्ली में एक बड़ा सर्वे किया गया था। इस दौरान 27 लाख 84 हजार 286 बिल्डिंग्स का सर्वे किया गया, लेकिन इनमें से सिर्फ 19 बिल्डिंग्स ही खतरनाक पाई गईं। अब सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD फिर से बिल्डिंग्स का पूरा इंस्पेक्शन कर रही है।
PG हादसे के बाद, पुलिस ने सत्य निकेतन में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने के मामले में प्रॉपर्टी मालिक उर्मिला गुप्ता, उनके पति हरिराम गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























