Women’s Asia Cup: इंडिया ने पाकिस्तान को हराया
पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे कम स्कोर बनाया
भारत-पाकिस्तान की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया
चंडीगढ़, 6 सितंबर (विशवार्ता) Women’s Asia Cup इंडियन विमेंस टीम ने T20 एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। 56 रन के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 55 रन पर ऑल आउट हो गई। यह टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे कम स्कोर है। यह T20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर भी है।
आज खेले गए मैच में इंडियन टीम के लिए श्री चरनी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए।
India beat Pakistan by 7 wickets
टॉस के समय भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय कप्तान ने 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था।
22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























