Central Government ने 8 High Courts के लिए New Chief Justices की नियुक्तियों को दी मंजूरी
दिल्ली, 6 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न हाईकोर्ट में आठ चीफ जस्टिस नियुक्त किए हैं। यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिनों बाद हुई हैं। The central government approved the appointment of new chief justices for eight high courts
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।
नए चीफ जस्टिस
पटना हाईकोर्ट जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव
राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल
कलकत्ता हाईकोर्ट जस्टिस रवींद्र वी. घुगे
बॉम्बे हाईकोर्ट जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























