Haryana मे फिर हुआस पुलिस विभाग मे फेरबदल
3 IPS Officers को दो दिन के अंतराल में ही फिर से किया गया इधर से उधर
चंडीगढ, 5 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) Postings of three IPS officers in Haryana changed again, हरियाणा में तीन आइपीएस अधिकारियों को दो दिन के अंतराल में ही फिर से स्थानांतरित कर दिया गया है। देर रात जारी आदेशों में पलवल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाईं गईं मेघा भूषण अब पानीपत जिला संभालेंगी।
इसी तरह पानीपत की एसपी बनाईं गई दिप्ति गर्ग को अब पलवल की नई एसपी बनाया गया है। करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को पहले करनाल के एसपी पद से स्थानांतरित कर एसटीएफ मुख्यालय में एसपी लगाया गया था, लेकिन अब उन्हें यहां से हटाकर कमांडेंट प्रथम आइआरबी (भौंडसी) में लगाया गया है।
इसके साथ ही भौंडसी स्थित प्रथम आइआरबी में कार्यवाहक कमांडेंट लगाई गईं एचपीएस अधिकारी पूजा डाबला का तबादला आदेश रद कर दिया गया है। Postings of three IPS officers in Haryana changed again
गृह सचिव सुधीर राजपाल ने वीरवार देर रात 29 आइपीएस और एक एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए थे।
तबादलों की एक और लिस्ट जारी करते हुए आठ आइपीएस और एक एचपीएस का स्थानांतरण किया गया है। डीसीपी झज्जर से स्थानांतरित की गईं आइपीएस दीप्ति गर्ग चूंकि पानीपत की ही मूल निवासी हैं, इसलिए गृह जिले में तैनाती व प्रशासनिक नियमों के चलते उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























