
Haryana IPS Transfer : हरियाणा सरकार ने 29 IPS और एक HPS अधिकारी का किया तबादला
देखें पूरी लिस्ट
चंडीगढ, 4 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 29 आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदलने के साथ-साथ स्पेशल टास्क फोर्स में भी दो आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति की है।
STF को मिली दो बड़ी नियुक्तियां: पुलिस विभाग में STF को भी मजबूत किया गया है. IPS नरेंद्र बिजारणिया और IPS सुमित कुमार को STF में SP नियुक्त किया गया है. भिवानी के SP रहे सुमित कुमार का तबादला CBI की क्लोजर रिपोर्ट के बाद हुआ है. वह लेडी टीचर मनीषा की मौत के बाद बने विवाद के दौरान भिवानी में तैनात किए गए थे।
पानीपत, भिवानी और पलवल में नए SP: 2020 बैच की IPS दीप्ति गर्ग को पानीपत का SP बनाया गया है. वहीं IPS मयंक मिश्रा को भिवानी और मेधा भूषण को पलवल का SP नियुक्त किया गया है. नारनौल की कमान IPS प्रबीना पी को सौंपी गई है. इससे इन जिलों में भी पुलिस प्रशासन का नया नेतृत्व देखने को मिलेगा।
वरिष्ठ अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी: 1998 बैच के IPS विकास अरोड़ा को पंचकूला ADGP के साथ स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 1997 बैच के IPS अमिताभ सिंह ढिल्लों को ADGP के साथ ट्रैफिक एवं हाईवे की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है. वहीं IPS संदीप खिरवार को CRPF में ADG से पदोन्नत कर स्पेशल डायरेक्टर जनरल बनाया गया है।
प्रशासनिक स्तर पर बड़ा संदेश: 30 अधिकारियों के इस व्यापक फेरबदल को हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर के बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. खासतौर पर करनाल में IG और SP दोनों की बदली तथा दो अधिकारियों की STF में नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















