
Indian Railways: रेल मे सफर करने वाले यात्रियों की बढेगी परेशानी
10 सितंबर से इस तारिख तक अलग-अलग चरणों में लिया जाएगा पावर और ट्रैफिक ब्लॉक
दिल्ली, 4 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता)Train Cancelled रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए अगले 36 दिन मुश्किल भरे रहने वाले हैं। स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के लिए रेलवे ने 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक को मंजूरी दी है।
उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 23 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच 6-7 दिनों के लिए अंबाला कैंट तक ही चलेगी। ट्रेन अंबाला में प्लेटफॉर्म नंबर 2 से चलेगी, बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 1 के। इस प्रकार अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन आंशिक रूप से रद्द रहेगा। दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, जिससे वे चंडीगढ़ और आसपास के कुछ स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 3 और 10 अक्तूबर को अंबाला-सिरहिंद-सानेहवाल मार्ग से डायवर्ट होगी। इस दौरान चंडीगढ़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) और न्यू मोरिंडा स्टेशनों पर नहीं जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए और भीड़ कम करने के उद्देश्य से 10 सितंबर से 15 अक्तूबर तक 8 ट्रेनों को साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इनमें संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (8 सितंबर से 13 अक्तूबर तक), आगरा-होशियारपुर एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस और अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस शामिल हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























