AAP के नेता सत्येंद्र जैन को मिली जमानत
जल बोर्ड टेंडर घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी
चंडीगढ, 3 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को बड़ी राहत मिली है। राउज एवन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है। सत्येंद्र जैन को दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और टेंडर में अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था।
सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन की ओर से वकील एन हरिहरन ने दलील रखते हुए कहा था कि उनकी गिरफ्तारी मामले दर्ज होने के 27 महीने बाद की गई, जिस दौरान उन्हें केवल एक बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था और जब उन्हें दोबारा बुलाया गया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सत्येंद्र जैन के वकील ने कहा कि मामले की सभी सामग्री दस्तावेजी प्रकृति की है और सभी प्रासंगिक सामग्री पहले ही जांच एजेंसियों द्वारा कब्जे में ली जा चुकी है, जबकि ACB ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन आदतन अपराधी हैं। ACB ने कहा कि जमानत अर्जी पर फैसला करते समय इन मुद्दों पर विचार किया जाना चाहिए। कोर्ट ने दो लाख रुपये के दो श्योरिटी भी जमा करने को कहा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























