
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर BCCI की समीक्षा बैठक आज
रोहित-कोहली और जडेजा के भविष्य पर चर्चा संभव
भारतीय क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति को लेकर बीसीसीआई की बहुप्रतीक्षित समीक्षा बैठक आज मुंबई में होगी। बोर्ड मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में बीसीसीआई के सभी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ-साथ मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल और खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी चर्चा होगी
अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए तीन दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के भविष्य पर भी चर्चा होगी. फिलहाल कोहली और जडेजा पर ज्यादा दबाव नहीं है लेकिन रोहित को लेकर स्थिति अलग है और वह लगातार चर्चा के केंद्र में हैं।
ऐसी अटकलें लगाई जाती रही हैं कि चयन समिति के एक सदस्य (अध्यक्ष नहीं) ने रोहित को बताया था कि पैनल अब उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर चुका है. लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा ने शतक जड़ दिया, इसके बावजूद यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि रोहित अगले साल दक्षिण अफ्रीका जाने वाली उड़ान में सवार होंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























