भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म …
Team India ने 1-0 से जीती Test Series
Sonal Dinusha ने क्रीज पर गाड़ा खूंटा
दिल्ली, 27 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया है। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था।
कोलंबो में हुए दूसरे टेस्ट मैच के हीरो श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सोनल दिनूषा रहे। उन्होंने श्रीलंका की दोनों पारियों में शतक लगाया। पहली पारी में 103 रन बनाने वाले दिनूषा ने दूसरी पारी में नाबाद 133 रन बनाए। india sri lanka colombo test match draw
दिनूषा के शतक की बदौलत श्रीलंका ने आखिरी दिन अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 429 रन बना लिए। श्रीलंका की बढ़त 216 रन की हो गई थी और मैच में सिर्फ 17 ओवर बचे थे। तब दोनों टीमों ने आपसी सहमति से टेस्ट ड्रॉ करा लिया।
फॉलोऑन के बाद दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
दिनुषा ने इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह फॉलोऑन खेलने के बाद एक ही टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले भारत के विजय हजारे और जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















