India Sri lanka 2 test: भारत के खिलाफ फॉलोऑन के बाद श्रीलंका की जबरदस्त वापसी
भारत को विकेट की तलाश
चंडीगढ, 27 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 302 रन बनाए हैं। पांचवें दिन टीम की बढ़त 89 रन हो गई है। India Sri lanka Colombo test
नुवंथा और दिनुषा के बीच सातवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी होने के करीब है। पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं।
केशरा नुवानथा और सोनल दिनूषा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत से मानव सुथार ने 2 विकेट लिए।
भारत ने पहली पारी 503/9 रन पर घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हुआ था। इसके बाद भारत ने 213 रन की बढ़त के साथ फॉलोऑन दिया। India Sri lanka
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















