पति गोविंदा के साथ चल रहे विवाद के बीच Sunita Ahuja पहुंचीं खाटू श्याम मंदिर और की पूजा-अर्चना
नई दिल्ली, 25 अगस्त, 2026 (विश्व वार्ता): गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा ज़िंदगी को लेकर चल रहे विवाद के बीच Sunita Ahuja राजस्थान के मशहूर खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। सुनीता आहूजा के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें वह मंदिर में दिख रही हैं।
सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंदिर परिसर में हाथ जोड़े खड़ी दिख रही हैं और पूरी तरह भक्ति में लीन हैं। एक और वीडियो में सुनीता हनुमान मंदिर जाती दिखीं, जहां वह सिर झुकाकर पूजा-अर्चना करती दिखीं। सुनीता आहूजा ऐसे समय में खाटू श्याम दर्शन के लिए पहुंची हैं, जब यह कपल इस समय मुश्किल दौर से गुज़र रहा है।
इसके साथ ही गोविंदा और नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते और शादी की भी खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि गोविंदा और कोमल रानी को अगस्त 2026 में कई बार मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी लगातार उनके खिलाफ बयान देती नजर आती हैं और उन पर कई आरोप लगा चुकी हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















