India and Sri Lanka के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का आज होगा खेल
Sri Lanka को दिये 2 बडे झटके, भारत ने मैच पर पकड की मजबूत
Sri Lanka की खराब शुरुआत
चंडीगढ, 25 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मंगलवार को मैच का तीसरा दिन है। श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 8/2 के स्कोर से आगे खेलने उतरेगी। कामिल मिशारा 5 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे।
सोमवार को दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मानव सुथार ने LBW किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरू उदारा (एक रन) को कैच कराया।
सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 10:00 बजे मैच शुरू होगा। हालांकि, बारिश इसे प्रभावित कर सकती है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर ने आज कोलंबो में 92% वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है।
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘पंत के दाएं कंधे पर चोट लगी है। फिजियो उनकी देखरेख कर रहे हैं। उनके कंधे में दर्द था, इसलिए मैंने आज विकेटकीपिंग की। उम्मीद है कि वे कल फिट होंगे।’
पंत को पहले दिन भी चोट लगी थी और वे 3 रन पर रिटायर हार्ट होकर वापस चले गए थे। उसके बाद पंत ने सोमवार को वापसी की और 60 रन और बनाए। पंत ने जुरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























