
Patiala में BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री B. L. Santosh ने कार्यकर्ताओं के साथ की विस्तृत चर्चा
पूर्व सांसद प्रनीत कौर और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जय इंदर कौर ने पटियाला पहुंचने पर B. L. Santosh का किया स्वागत
B. L. Santosh की रणनीति से और मजबूती के साथ काम करेंगे कार्यकर्ता: प्रनीत कौर
पटियाला 24 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता)भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पटियाला में एक विशाल संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष विशेष रूप से पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।
पटियाला पहुंचने पर पूर्व सांसद प्रनीत कौर और भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जय इंदर कौर द्वारा बी. एल. संतोष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पंजाब प्रभारी नरेंद्र रैना, पंजाब संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु, प्रदेश महासचिव अनिल सरीन सहित पूरी वरिष्ठ लीडरशिप मौजूद रही। Big organizational meeting of BJP in Patiala, National Organization General Secretary B. L. Santosh had a detailed discussion with the workers
संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर मंथन
बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष ने जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों का ब्यौरा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा और पार्टी के आधार को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए।
विचार सांझे करते हुऐ पूर्व सांसद प्रनीत कौर ने कहा कि आज की बैठक से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। श्री बी. एल. संतोष जी द्वारा दी गई रणनीति से कार्यकर्ता और मजबूती के साथ काम करेंगे।
बैठक के दौरान प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जय इंदर कौर ने पटियाला नगर निगम और स्थानीय प्रशासन द्वारा भाजपा के झंडे उतारने की कड़े शब्दों में निंदा की।
उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में अपनी पार्टी का प्रचार करना, झंडे और फ्लेक्स लगाना हर राजनीतिक दल का अधिकार है। परंतु भाजपा के दिनों-दिन बढ़ते आधार और जन-समर्थन से आम आदमी पार्टी की सरकार बौखला गई है और ऐसे हथकंडे अपना रही है। पटियाला कॉर्पोरेशन और प्रशासन की यह कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ है।”
कार्यक्रम के अंत में पूर्व सांसद प्रनीत कौर और जय इंदर कौर द्वारा बैठक में पहुंचे सभी राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















