
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर
इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार
लिस्ट पढ़ें
चंडीगढ़, 22 अगस्त (विश्ववार्ता): एडमिनिस्ट्रेटिव ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, पंजाब सरकार के पर्सनल डिपार्टमेंट ने 2024 बैच के 10 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग के ऑर्डर जारी किए हैं।तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 21 अगस्त को सरकार के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है। Punjab 10 Ias officers transferred
आईएएस अधिकारी गुरलीन पठान को डिप्टी कमिश्नर के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (अर्बन अफेयर्स) पद की जिम्मेदारी दी गई है। अमृतसर डीसी के ओएसडी (अर्बन अफेयर्स) पद पर अभिमन्यु मलिक को नियुक्त किया गया है। शिवांश राठी को डीसी अमृतसर के ओएसडी पद की जिम्मेदारी मिली है।
हर्षित शर्मा को फेज-2 ट्रेनिंग से वापस लौटने पर मोगा डिप्टी कमिश्नर के ओएसडी शहरी विकास पद पर नियुक्त किया गया है। जालंधर डिप्टी कमिश्नर के ओएसडी शहरी विकास पद पर शिवांश अस्थाना को भेजा गया है। एसएएस नगर लुधियाना डीसी के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (अर्बन अफेयर्स) पद पर लिंधिया एल आन को नियुक्त किया गया है।
प्रगति रानी को लुधियाना डीसी के ओएसडी शहरी विकास पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। होशियारपुर डीसी के ओएसडी शहरी विकास पद पर ऑइशी मंडल को नियुक्त किया गया है। पीयूष बुरदक को लुधियाना डिप्टी कमिश्नर के ओएसडी शहरी विकास पद पर नियुक्त किया गया है। मुकिलन आर को पटियाला डीसी के OSD अर्बन अफेयर्स पद पर भेजा गया है।
लिस्ट पढ़ें
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















