
Punjab Chandigarh Weather: आज पंजाब और चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना
चंडीगढ़ समेत इन जगहों पर होगी बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट
चंडीगढ,21 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) आज पंजाब और चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और SAS नगर (मोहाली) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। वहीं, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। Punjab Chandigarh Weather
पंजाब और हरियाणा में मॉनसून एक्टिव है। मॉनसून ट्रफ अमृतसर से होकर गुजर रही है, जबकि उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू के पास एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है। हरियाणा के ऊपर बना वेदर सिस्टम अब उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है, जबकि पंजाब के ऊपर बना सिस्टम कमजोर हो गया है। इस वजह से, दोनों राज्यों में बादल छाए रहने की उम्मीद है, और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















