Punjab and Haryana High Court को मिले 9 नए एडिशनल जज
केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन
दिल्ली,20 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में 9 नए एडिशनल (अतिरिक्त) जजों की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें एडवोकेट मोनिका छिब्बर शर्मा, हरमीत सिंह देओल, प्रविंदर सिंह चौहान, राजेश गौड़, पूजा चोपड़ा, सुनीश बिंदलिश, मिंदरजीत यादव, दिव्या शर्मा, रविंदर मलिक के नाम शामिल हैं।
ये सभी नए नियुक्त जज पद संभालने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के एडिशनल जज के तौर पर काम करेंगे। इन नियुक्तियों से हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ेगी, जिससे पेंडिंग मामलों के निपटारे में तेज़ी आने की उम्मीद है। notification issued by the Center
























