हरियाणा के पंचकूला मे बारिश ने किया जीवन अस्त व्यस्त
भारी बरसात के बाद घग्गर समेत दूसरे नदी-नालों का जलस्तर बढा
चंडीगढ, १9 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार को 72.4 मिमी मूसलाधार बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की सड़कें नदियां बन गईं, कई पुल टूट गए, घग्गर और सुखना नदी उफान पर आ गईं, और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया
उत्तर भारत में बने नए मानसूनी तंत्र और उत्तरी हरियाणा पर बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते प्रदेश में मानसूनी हवाएं एक बार फिर से जोर पकड़ रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज मानसूनी सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे। panchkula heavy rain police training camp bridge collapse ghaggar
इसके अलावा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को पंचकूला और इससे लगते इलाकों में भारी बरसात के बाद घग्गर समेत दूसरे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। घग्गर में आए पानी के कारण नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास पुलिस ट्रेनिंग कैंप का पुल बह गया।
श्यामटू की नदी में एक किसान भी फंस गया, जिसे लोगों ने रस्सी के सहारे निकाला। पंचकूला के सेक्टर-17 की राजीव कॉलोनी के पास बरसाती नाले में 2 युवक बह गए। मौके पर पहुंची NDRF टीम ने इनमें से एक युवक को बचा लिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























