AAP पार्टी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार
अमृतसर, 18 अगस्त (विश्व वार्ता) – आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दिल्ली सरकार की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के STP टेंडर में कथित गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के मामले में जैन को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में जैन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ACB ने पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन, DJB के पूर्व CEO और IAS अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व कॉन्ट्रैक्ट सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया है।
ACB ने आरोप लगाया है कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर की शर्तें इस तरह से बनाई गई थीं ताकि एक खास कंपनी को फायदा हो सके। आरोप है कि उदित प्रकाश राय को ₹1.52 करोड़ की रिश्वत दी गई थी। फिलहाल, ACB की जांच अभी भी जारी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























