भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को दिया 372 रन का टारगेट
दूसरी पारी में भारत 200 के स्कोर से पहले सिमेटा
बारिश से टी-ब्रेक के बाद खेल में देरी
चंडीगढ, 18 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) श्रीलंका के सामने गॉल टेस्ट को जीतने के लिए 372 रन का लक्ष्य है। भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया आज ही अपनी दूसरी पारी में खेलने उतरी थी और दूसरे सत्र के खत्म होते-होते पारी सिमट गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होंने 69 गेंद में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 75 गेंद में छह चौके की मदद से 44 रन बनाए। India Sri lanka galle test match day 4 rain
यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल सके थे। वहीं, केएल राहुल ने पडिक्कल के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी निभाई। राहुल 35 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पडिक्कल, पंत और राहुल के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। ध्रुव जुरेल सात रन, रवींद्र जडेजा नौ रन, मानव सुथार नौ रन, कुलदीप यादव पांच रन और प्रसिद्ध कृष्णा दो रन बनाकर आउट हुए। सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने चार विकेट झटके। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट झटके। लाहिरू कुमारा को दो विकेट मिले। केशारा नुवांथा ने एक विकेट लिया। India Sri lanka galle test match day 4 rain
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























