India and Sri Lanka केे बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी
श्रीलंका की पारी संभली, 5 विकेट के नुकसान पर 160 के पार पहुंचा स्कोर
चंडीगढ, 17 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारत के खिलाफ श्रीलंका की पारी संभल गई है। श्रीलंका ने पहली पारी में 5 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला क्रीज पर हैं और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे।
भारत की ओर से मानव सुथार ने दो विकेट लिए हैं। उन्होंने लाहिरू उदारा को 27 और दिनेश चांदीमल को 5 रन पर आउट किया। इसके अलावा कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली है। India and Sri Lanka
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























