
Cricket: Rohit Sharma’s के 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर BCCI में अंदरूनी मतभेद की खबरें!
मुंबई, चंडीगढ, 16 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंदर मतभेद की खबरें हैं। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स ODI से पहले कहा था कि रोहित भारतीय टीम के प्लान का हिस्सा हैं, वह टीम इंडिया को रिप्रेजेंट करते रहेंगे। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेक्टर्स उनके इस बयान से खुश नहीं हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड सीरीज़ के दौरान ऐसी चर्चा थी कि लॉर्ड्स ODI रोहित के करियर का आखिरी मैच हो सकता है। सिलेक्टर्स ने रोहित को टीम के फ्यूचर प्लान के बारे में पहले ही बता दिया था और इंग्लैंड सीरीज़ के बाद उनकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को मौका देने पर विचार कर रहे थे। इस बीच, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया का बयान सामने आया है, जिससे सिलेक्टर्स में नाराजगी है। Cricket: Rohit Sharma’s 2027 ODI World Cup to play in BCCI reports of internal differences!
रोहित शर्मा पहले ही T20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। वह ODI क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं। दूसरी ओर, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेक्शन कमिटी 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम में लगातार युवा खिलाड़ियों को मौके देना चाहती है।
इस पूरे मामले के बीच, भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल भी सितंबर में खत्म होने वाला है। कहा जा रहा है कि BCCI जल्द ही अगरकर के साथ मीटिंग कर सकता है। नियमों के मुताबिक, अगरकर एक साल के एक्सटेंशन के हकदार हैं। हालांकि, अगर उन्हें एक्सटेंशन भी मिल जाता है, तो भी उनके लिए 2027 ODI वर्ल्ड कप तक चीफ सिलेक्टर बने रहना मुमकिन नहीं होगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















