LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करने की आज अंतिम तिथि
नियम पुराने और नए, दोनों ग्राहकों पर होगा लागू
दिल्ली, १6 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) LPG Cylinder, अगर आप बिना किसी रुकावट के घरेलू LPG सिलेंडर पाना चाहते हैं, तो आधार बेस्ड e-KYC पूरा करने के लिए आज आपके पास आखिरी मौका है। यानी आज रात 12 बजे के बाद e-KYC नहीं कराने वाले ग्राहकों को सिलेंडर के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं।
यही नहीं बुकिंग रुक सकती है और उज्ज्वला कनेक्शन वालों की सब्सिडी भी बंद हो सकती है। यह नियम पुराने और नए, दोनों ग्राहकों पर लागू होगा।
हालांकि, e-KYC की डेडलाइन अभी तय नहीं है। ये ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से की जा सकती है, लेकिन लंबे समय तक e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन ब्लॉक भी हो सकता है।
अगर उपभोक्ता इस तारीख तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, तय समय सीमा बीत जाने के बाद एजेंसी के सर्वर पर नया रिकॉर्ड अपडेट नहीं माना जाएगा, जिससे गैस बुकिंग और डिलीवरी रुक सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं के बैंक खातों में आने वाली एलपीजी सब्सिडी की राशि रोक दी जाएगी। कुछ शहरों में ई-केवाईसी न कराने पर गैस कनेक्शन निरस्त (कैंसिल) होने तक की चेतावनी दी गई है। सब्सिडी बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर अधिक कीमत पर लेना पड़ेगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























