
🪷🌸Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर*
🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 16 August 2026 | Ang 723 आज का हुक्मनामा
तिलंग घरु २ महला ५ ॥
तुधु बिनु दूजा नाही कोए ॥ तू करतारु करहि सो होए ॥ तेरा जोरु तेरी मनि टेक ॥ सदा सदा जपि नानक एक ॥१॥ सभ ऊपरि पारब्रहमु दातारु ॥ तेरी टेक तेरा आधारु ॥ रहाउ ॥ है तूहै तू होवनहार ॥ अगम अगाधि ऊच आपार ॥ जो तुधु सेवहि तिन भउ दुखु नाहि ॥ गुर परसादि नानक गुण गाहि ॥२॥ २॥ जो दीसै सो तेरा रूपु ॥ गुण निधान गोविंद अनूप ॥ सिमरि सिमरि सिमरि जन सोइ ॥ नानक करमि परापति होइ ॥३॥ जिनि जपिआ तिस कउ बलिहार ॥ तिस कै संगि तरै संसार ॥ कहु नानक प्रभ लोचा पूरि ॥ संत जना की बाछउ धूरि ॥४॥२॥
हे प्रभु ! तू सारे संसार को पैदा करने वाला है, जो कुछ तूं करता है, वोही होता है, तेरे बिना और कोई दूसरा कुछ कर सकने वाला नहीं है। (हम जीवों को) तेरी ही शक्ति है, (हमारे) मन में तेरा ही सहारा है। हे नानक ! सदा ही उस उस एक परमात्मा का नाम जपता रहो।१। हे भाई! सब जीवों को बख्शीश देने वाला परमात्मा सब जीवों के सर ऊपर राखा है। हे प्रभु ! (हम जीवों) को तेरा ही आसरा है, तेरा ही सहारा है।रहाउ। हे अपहुँच प्रभु ! हे अथाह प्रभु ! हे सब से ऊँचे और बयंत प्रभु ! हर जगह हर समय तूं ही तूं मौजूद है, तूं ही सदा कायम रहने वाला है। हे प्रभु! जो मनुख तुम्हे याद करते हैं, उन को कोई डर घेर नहीं सकता। हे नानक ! गुरु की कृपा से ही (मनुख परमात्मा के) गुण गा सकता है।२।
( Waheguru Ji Ka Khalsa, Waheguru Ji Ki Fathe )
ਗੱਜ-ਵੱਜ ਕੇ ਫਤਹਿ ਬੁਲਾਓ ਜੀ !
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਕਾ ਖਾਲਸਾ !!
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਕੀ ਫਤਹਿ !!
Read all Previous Hukamnamas



















