
Gold Ring Scheme: स्वतंत्रता दिवस भाषण में ही CM विजय ने किया बड़ा एलान
राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को उपहार में सोने की अंगूठी देने वाली योजना का किया एलान
सीएम ने कहा आजादी का पहला मतलब भ्रष्टाचार से है आजादी
चंडीगढ, 15 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में तिरंगा फहराया। अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन में उन्होंने नवजात बच्चों के लिए गोल्ड रिंग गिफ्ट स्कीम शुरू करने समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री विजय ने घोषणा की कि 15 सितंबर को नवजात बच्चों के लिए गोल्ड रिंग गिफ्ट योजना शुरू की जाएगी। इस योजना पर करीब ₹755.83 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। सरकार की ओर से इसे कल्याणकारी पहल के तौर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
विजय ने अपने भाषण में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करना भी आजादी हासिल करने के बराबर है और उनकी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























