Pakistan के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए England की टीम का ऐलान …
टीम की कमान संभालेंगे जो रूट
दिल्ली, 6 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद यह इंग्लैंड की पहली टेस्ट सीरीज है, जिसमें टीम की कमान जो रूट संभालेंगे। टीम में 4 प्लेयर्स की वापसी हुई है। इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जाने वाली इस सीरीज की शुरुआत 16 अगस्त से होगी।england squad announced
इंग्लैंड के प्रमुख चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने कहा, “हमने शुरुआती 2 टेस्ट मैचों के लिए एक ऐसी टीम चुनी है जिसमें उभरती हुई प्रतिभा और पाकिस्तान की मजबूत टीम के सामने खेलने के लिए जरूरी अनुभव, दोनों का सही तालमेल है। सरे के साथ अब तक शानदार सीजन के बाद लॉरेंस की वापसी हो रही है। हमें लगता है कि हमारे मध्यक्रम को मजबूत करने के लिए उनके पास सही अनुभव, समझदारी और हुनर है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























