
Bangladesh के पूर्व क्रिकेटर Shakib Al Hasan’s के घर पर हमला
नई दिल्ली, 6 अगस्त (विश्ववार्ता) – खबर आई है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व MP शाकिब अल हसन के मगुरा शहर में स्थित घर पर हमला हुआ है। पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर यह हमला पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद हुआ।
शाकिब के घर पर हमला रात 8:45 से 9 बजे के बीच हुआ। मगुरा सदर पुलिस ऑफिसर मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि कुछ बदमाशों ने पत्थर फेंके और खिड़कियां तोड़ दीं। हमलावरों ने घर में आग लगाने की कोशिश की। दावा किया जा रहा है कि वे इसके लिए कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में पेट्रोल भरकर लाए थे। अच्छी बात यह रही कि हमले के समय घर खाली था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। शाकिब अभी श्रीलंका में हैं। घटना के बाद पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















