Chandigarh court ने Bollywood actor Salman Khan की बहन को जारी किया नोटिस
जानिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 6 अगस्त (विश्व वार्ता): चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और संबंधित कंपनी स्टाइल एंड कंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स को चंडीगढ़ में बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़े एक कथित फ्रॉड केस में नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक, सभी को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होकर अपने खिलाफ लगे आरोपों पर जवाब दाखिल करने को कहा गया है। Chandigarh court
यह केस मनीमाजरा के रहने वाले बिजनेसमैन अरुण गोयल की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम पर ज्वेलरी शोरूम खोलने के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी हुई, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में बिजनेसमैन अरुण गुप्ता ने कहा कि वह कुछ साल पहले मुंबई में बिग बॉस के सेट पर सलमान खान से मिले थे। उन्होंने उन्हें चंडीगढ़ आकर एक शोरूम खोलने और उद्घाटन करने के लिए कहा था। 2018 में, उन्होंने सलमान खान के भरोसे ₹3 करोड़ इन्वेस्ट किए और मनीमाजरा के SCO में एक शोरूम खोला। सलमान को शोरूम के उद्घाटन में आना था, लेकिन अपनी व्यस्तताओं के कारण उन्होंने अपनी बहन अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री को भेज दिया। जिससे उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ।
बिजनेसमैन अरुण गोयल ने स्टाइल एंड कंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक एग्रीमेंट किया था। उनका दावा है कि कंपनी की सभी शर्तें पूरी की गईं, और शोरूम बनाने में करीब ₹1 करोड़ खर्च किए गए। इसके अलावा, स्टोर में बीइंग ह्यूमन ब्रांड की ज्वेलरी भी दिखाई गई। शिकायत में आरोप है कि कंपनी से जुड़े छह लोगों ने उन्हें झांसा देकर शोरूम खुलवाया। शोरूम खुलने के बाद, उन्हें कंपनी से कोई मदद नहीं मिली। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जिस स्टोर से उन्हें बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी सप्लाई करनी थी, वह फरवरी 2020 से बंद है। इस वजह से, उन्हें नई सप्लाई नहीं मिल रही है, जिससे उनके बिजनेस पर असर पड़ा है। कोर्ट ने इस मामले में सलमान खान, अलवीरा खान और दूसरे आरोपियों को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के बारे में सभी से जवाब भी मांगा है। अगर कोई आरोपी बिना इजाज़त के कोर्ट में पेश नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























