Rahul Gandhi ने फिर PM Modi और अमित शाह पर साधा निशाना
‘आप Gen-Z को धमका नहीं सकते’-राहुल गांधी
दिल्ली, 31 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे भारत का अतीत हैं और उन्हें देश के भविष्य (Gen Z) के साथ संभलकर व्यवहार करना चाहिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्र प्रदर्शनकारियों को धमकाने, उन पर एफआईआर दर्ज करने और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कराने का काम कर रही है।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “PM मोदी और अमित शाह, आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते। पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब आप FIR दर्ज कर रहे हैं और उनके अकाउंट्स बंद करवा रहे हैं। आप भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, इसे लेकर सावधान रहें।”
उल्लेखनीय है कि नीट-पेपर लीक में हुई गड़बड़ियों के विरोध में हाल ही में देश भर के युवाओं (Gen-Z) ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था। 20 जुलाई को जब जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्र जब जंतर-मंतर की ओर कूच किए तो पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/