Prime Minister Modi ने जारी किया नया वीडियो : परीक्षा सुधार के लिए बनाई हाईपावर टास्क फोर्स
– हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन
चंडीगढ, 26 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम करीब 7 बजे अपने सोशल मीडिया पर एग्जामिनेशन सिस्टम में रिफॉर्म को लेकर एक नया वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स के लिए एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। Prime Minister Modi releases new video
उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्टूडेंट्स के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले आज जेल में हैं। इसके लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट पहले ही बनाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार पार्लियामेंट में ऐसे नए कानून की ओर भी बढ़ रही है, जिसमें सख्त कानूनी प्रावधान शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए एग्जामिनेशन सिस्टम को भरोसेमंद, ट्रांसपेरेंट और टेक्नोलॉजी-बेस्ड बनाना जरूरी है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह टास्क फोर्स एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स पर काम करेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























