
राहुल गांधी का सरकार से तीखे सवाल, पैलेट गन से घायल पीड़ित के दिखाए …
छात्रों पर लाठियां बरसाने पर सियासत गर्म
चंडीगढ, 24 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul gandhi ने जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए एक युवक को मीडिया के सामने पेश किया बातचीत के दौरान राहुल ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया। बता दें सरकार ने छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल की बात से इनकार किया था।
राहुल ने बताया कि पैलेट गन की वजह से एक छात्र के शरीर औए आंखों पर गंभीर चोटें लगी हैं। राहुल ने कहा कि डॉक्टर्स की टीम अभी तक यहां नहीं पहुंची है। अगर सही समय पर इलाज नहीं मिला तो इसकी आखें नहीं बचेगी।
मीडिया से बातचीत में राहुल ने शिक्षा मनरी धर्मेन्द्र प्रधान पर हमला बोलते हुए कहा कि वह एक क्रिमिनल शिक्षा मंत्री हैं जिनकी वजह से हमारी शिक्षा व्यवस्था उथल-पुथल हो गई।
एक घायल छात्र को मीडिया को दिखाते हुए राहुल बोले, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहा था। सरकार का कहना है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया था।
पिछले 35 दिन से CJP का प्रदर्शन जारी
बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में युवा-छात्रों का प्रदर्शन पिछले 20 जून को शुरू हुआ था। पेपर लीक से परेशान होकर देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए पिछले 35 दिन से युवा-छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. युवा-छात्रों के दिल्ली प्रदर्शन का असर राजधानी से बाहर पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में भी देखा जा रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























