India and Zimbabwe के बीच आज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला
चंडीगढ, 23 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4:30 बजे से शुरु होगा। भारत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक भी मुकाबला नहीं जीता है। टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड में 7 में से 6 टी-20 मैच हारे, एक मैच बेनतीजा रहा।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहे। वे 3 मैचों में सिर्फ 42 रन बना सके। हालांकि, हरारे के मैदान पर उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में यहीं 80 गेंदों में175 रन की पारी खेली थी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी/तफद्जवा त्सिगा (विकेटकीपर), डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुम्बा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























