देश के गृहमंत्री अमित शाह इस राज्य का आज करेगें दौरा, सुरक्षा व्यवस्था कडी
चंडीगढ, 18 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) देश के गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। गृह मंत्री सुबह जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज में विकास परियोजना की आधारशिला रखेंगे और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे उत्तरकन्या में उत्तर बंगाल के सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत-बंगलादेश सीमा उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। Home Minister Amit Shah is on a tour of West Bengal
इस बैठक में मालदा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और दार्जिलिंग सहित सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























