Delhi Police को मिला नया Commissioner, सतीश गोलचा की लेंगे जगह
नई दिल्ली, 17 जुलाई (वर्ल्ड न्यूज़) – केंद्र सरकार ने 1994 बैच के IPS ऑफिसर अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर अपॉइंट किया है। वे सतीश गोलचा की जगह यह पद संभालेंगे। अनुराग कुमार इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे। उनकी नियुक्ति को दिल्ली पुलिस की लीडरशिप में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। Delhi Police Commissioner
अनुराग कुमार (आईपीएस, एजीएमयूटी:1994) दिल्ली के पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। नए आयुक्त के कार्यभार संभालने पर सतीश गोलचा (आईपीएस, एजीएमयूटी:1992) को उपराज्यपाल दिल्ली को आगे की तैनाती के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। सतीश गोलचा अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1992 बैच के अधिकारी हैं। Delhi Police Commissioner
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























